देवरिया, फरवरी 14 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के चेरो गांव निवासी डॉ. आशुतोष ने नीट-पीजी 2025 परीक्षा में सफलता हासिल किया है। नकुल प्रसाद के पुत्र डॉ. आशुतोष का चयन ऑल इंडिया कोटा के तहत एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी) में हुआ है। वे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से सर्जरी विषय में पीजी करेंगे। डॉ. आशुतोष ने वर्ष 2018-19 में नीट-यूजीसी परीक्षा उत्तीर्ण कर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। वर्ष 2023 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 2024 में मेडिकल कॉलेज देवरिया में इंटर्नशिप की। इसके बाद नीट-पीजी 2025 की तैयारी कर उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.