अंबेडकर नगर, फरवरी 20 -- अम्बेडकरनगर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के भौतिकी विभाग में एक महत्वपूर्ण शोध परियोजना के तहत डॉ. आरती यादव को परियोजना अनुसंधान वैज्ञानिक-। (गैर-चिकित्सा) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा हुई है। आरती की सफलता पर उनके पिता समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम अरज यादव ने कहा कि यह उनके तथा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनके गांव सलाहपुर राजौर पहुंचकर लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.