जमशेदपुर, मार्च 9 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार मंधान ने शनिवार को अस्पताल के अधीक्षक का पद संभाल लिया। उन्होंने डॉ. शिखा रानी से पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे 2019 में तीन महीने के लिए अस्पताल के अधीक्षक और 2021 में तीन महीने के लिए एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य रह चुके हैं। डॉ. रमेश कुमार ने प्रभार ग्रहण करने के बाद फाइलों का निपटारा किया। इस दौरान उपाधीक्षक जुझार मांझी, डॉ. नकुल चौधरी, शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार राज, नेत्र रोग विभाग के अजय कुमार, रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष सहित सभी कर्मचारियों ने डॉ. रमेश कुमार को गुलदस्ता देकर बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. मंधान ने कहा कि वे उपाधीक्षक, सभी विभागाध्यक्षों से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी तक के सहयोग से काम करेंगे। विभाग के आदेश का सबसे पहले अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.