दरभंगा, फरवरी 21 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरएन चौरसिया को विवि का नया पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में डॉ. चौरसिया विवि के एनएसएस समन्वयक का दायित्व भी निभा रहे हैं। बता दें कि निवर्तमान पीआरओ डॉ. बिंदु चौहान को कार्य मुक्त कर दिया गया है। कुलपति के आदेश से इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार को कुलसचिव ने जारी कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...