आरा, दिसम्बर 8 -- आरा। ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के निदेशक और जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के चेयरमैन डॉ. आदित्य बिजय जैन को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नेशनल अवार्ड 2025 के लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कोलकाता में आयोजित अवार्ड फंक्शन के आयोजक ई. आई. एजुकेशन कन्क्लेव ने बताया कि 21वीं सदी के स्टूडेंट्स को मजबूत बनाने में शानदार योगदान और अच्छी शिक्षा देने के लिए इनके डेडिकेशन ने यह सम्मान दिलाया है। कोलकाता में एक उपदेश संस्था की ओर से देश भर के शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर विभिन्न अवार्ड प्रदान किया गया। लाइफ टाइम एचीवमेन्ट अवार्ड प्राप्त करने वाले देश के दो व्यक्तियों में डॉ. आदित्य बिजय जैन भी थे। डॉ. जैन के साथ ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीपी जैन ने भी आयोजन...