देहरादून, अप्रैल 14 -- देहरादून। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बाबा साहेब के चित्र पर फूल चढ़ाते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर न केवल भारत के संविधान निर्माता थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल पक्षधर भी थे। उन्होंने आजीवन समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और एक समतामूलक एवं समावेशी राष्ट्र की आधारशिला रखी। राज्यपाल ने कहा कि बाबासाहेब का जीवन दर्शन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र, सामाजिक सुधार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.