रांची, फरवरी 24 -- रांची। अबुआ दिशोम बजट में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बड़े प्रावधानों पर शिक्षाविदों ने सकारात्मक राय व्यक्त की है। चतरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्थापना और पॉलिटेक्निक संस्थानों को विकसित करने की योजना को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन प्रयासों से राज्य के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा और वे स्थानीय स्तर पर ही तकनीकी रूप से दक्ष बन सकेंगे। आंबेडकर विवि और पॉलिटेक्निक का विकास युवाओं को राज्य में ही उच्च शिक्षा के अवसर देगा। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से बुनियादी ढांचा मजबूत हो रहा है, जो सराहनीय है। -एसके मिश्रा, प्राचार्य, डीएवी बरियातू नए विवि और एआई मिशन का स्वागत है। मॉडल कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों के रिक्त पदों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.