गंगापार, अप्रैल 14 -- देश के संविधान शिल्पकार डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सोमवार को सोरांव क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मोहम्मदपुर नौगवा डोमनीमऊ गांव में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूम धाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान मौजूद रहीं। उन्होंने डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि डॉ आंबेडकर ने दलित एवं शोषित के उत्थान में अपना जीवन समर्पित कर दिया। आज हम सबको मिलकर उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ग्रामीणों को डॉक्टर आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करने पर धन्यवाद दिया। मंडल अध्यक्ष संजीव द्विवेदी, ग्राम प्रधान सूर्य कांत पप्पू, श्याम सुंदर द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.