चंदौली, अप्रैल 14 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिलेभर में सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उन्हें याद किया और पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस क्रम में हृदयपुर में समाजवादी अंबेडकर वाहिनी और समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मान सम्मान स्वाभिमान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि संविधान हम सबके लिए संजीवनी है। हम चाहते हैं देश संविधान से चले लेकिन कुछ लोग देश को अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं। कुछ लोग संविधान को संविधान न मानकर कोरी किताब मानते हैं। हम चाहते हैं कि जय जवान, जय किसान नारे के साथ जय संविधान जोड़ दिया जाय। सपा नेता चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.