मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। अखिल भारतीय आंबेडकर संघ की नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आंबेडकर पार्क सिविल लाइन्स में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डाक्टर रमाकांत ठाकुर ने कहा कि डाक्टर भीमराव आंबेडकर की विचारधारा आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। डाक्टर बबलू सिंह ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कहा कि डाक्टर आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय की प्रेरणादायी मिसाल है। शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र पाल सिं...