जौनपुर, फरवरी 6 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर गुरुवार को सपा के केराकत कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के संघर्ष, विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि केराकत विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि बाबा साहब की बदौलत ही दलित, पिछड़े और शोषित वर्गों को सम्मान और अधिकार मिला। अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने भाजपा पर संविधान विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के अपमानजनक संदर्भ को समाजवादी पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में किसान, छात्र, नौजवान, महिला और दलित विरोधी सरकार को हटाने का स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.