गाज़ियाबाद, अप्रैल 10 -- गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र के आकाश नगर में डॉ. आंबेडकर का पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने शरारती तत्वों पर माहौल बिगाड़ने के प्रयास का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेजा। पुलिस का कहना है कि हवा आदि से पोस्टर फटने का अंदेशा है। उसे टेप से चिपकवा दिया गया। आकाश नगर के लोगों ने आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार शाम डॉ. आंबेडकर का पोस्टर लड़ियों से सजाया था। आरोप है कि कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने डॉ. आंबेडकर का पोस्टर फाड़ दिया, जिसको लेकर लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने आरोपियों को ट्रेस कर उन पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.