प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज जंक्शन पर डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस में खिड़की से यात्रियों की घुसने की खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में सोमवार को प्रकाशित होने के बाद रेलवे ने इसे गंभीरता से लिया। इस प्रकरण में आरपीएफ के सीनियर डीएससी ने जिम्मेदार तीन जवानों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मंगलवार को ट्रेन आने से पहले ही सुरक्षा बढ़ा दी गई, जिससे कोई यात्री खिड़की से नहीं घुस सका। इस तरह कोच में रेलवे खिड़कियों में रेलिंग लगाने की तैयारी कर रहा है। ट्रेन नंबर 14118 कालिंदी एक्सप्रेस मंगलवार को दोपहर 12:50 की जगह देरी से दोपहर 3:42 बजे प्रयासराज जंक्शन पहुंची। यही ट्रेन जंक्शन से 14116 डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस के रूप में चलती है। इसी ट्रेन के जनरल बोगी में चढ़ने के लिए बीते सोमवार को यात्रियों ने खिड़की का सहारा ल...