वाराणसी, जनवरी 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में गुरुवार को फैकल्टी फोरम चुनाव-2026 हुआ। सुबह 11 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के निकट जी-11 में मतदान हुआ। मतगणना के बाद धातुकर्म अभियांत्रिकी विभाग के डॉ. अशोक कुमार मंडल को अध्यक्ष घोषित किया गया। फैकल्टी फोरम के अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अशोक कुमार मंडल के अलावा फार्मास्युटिकल अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विभाग से डॉ. रुचि चावला ने दावेदारी की थी। अध्यक्ष पद के लिए कुल 308 वैध मत डाले गए, जिनमें डॉ. अशोक कुमार मंडल को 197 मत प्राप्त हुए और उन्हें वर्ष 2026 के लिए फैकल्टी फोरम का अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यकारिणी समिति के सदस्य पद के लिए कुल 1,365 वैध मत डाले गए। डॉ. भारद्वाज पंडित, डॉ. लक्षय, डॉ. ज्ञान प्रकाश मोदी, डॉ. प्रमोद सोनी और डॉ. नवीन यल्ला ...