बिहारशरीफ, मार्च 11 -- डॉ. अशोक को मिला सर्वश्रेष्ठ सर्जन का अवार्ड शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में बेहतर कार्य करने वाले जिले के कई पदाधिकारी और कर्मियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को मुंगेर प्रमंडलीय स्तर पर परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अलग-अलग मानकों पर बेहतर कार्य करने वाले शेखपुरा जिले के 15 से अधिक पदाधिकारी व कर्मियों को सम्मानित किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह को सर्वश्रेष्ठ सर्जन का अवार्ड दिया गया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक और जिला सामुदायिक उत्प्रेरक को छह अलग-अलग मानकों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सर्टिफिकेट और मोमेंटो देखकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सामस के सीएचओ ज्योति कुमारी, रामानुबिगहा की आशा फैसिलेटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.