प्रयागराज, फरवरी 22 -- होम्यो चिकित्सक डॉ. अर्पण धर दुबे ने शहर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय जवाहर स्क्वायर में अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में रविवार दोपहर में आयोजित समारोह में उन्हें प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. आजाद बेग ने जारी नियुक्ति पत्र सौंपा। डॉ. दुबे ने कहा कि वह नई जिम्मेदारी का निर्वाहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ करेंगे। डॉक्टर दुबे लायंस क्लब के मंडलाध्यक्ष भी हैं। यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने समारोह का संचालन किया। इस दौरान हरिकेश त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, अफ़रोज़ अहमद, प्रदीप द्विवेदी, डॉ. एसके शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.