कौशाम्बी, जनवरी 8 -- जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित सीएमओ कार्यालय में गुरुवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। इसमें डॉ. अरुण केसरवानी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जितेंद्र परमार महामंत्री तो नीरज श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। परिणाम आने के बाद विजेताओं को उनके समर्थकों ने बधाई देते हुए फूल-मालाओं से लाद दिया। अध्यक्ष पद के लिए जिला अस्पताल के आयुष चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने भी ताल ठोंकी थी। हालांकि, बाद में उन्होंने पर्चा वापस ले लिया था। इस पर गुरुवार को हुए चुनाव में डॉ. अरुण केसरवानी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित कर दिए गए। महामंत्री पद के लिए बीसीपीएम रानी निषाद व जितेंद्र परमार ने दावेदारी की थी। जबकि, कोषाध्यक्ष पद पर मणि शंकर माथुर और नीरज कुमार श्रीवास्तव ने नामांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.