दुमका, जनवरी 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। एएन कॉलेज दुमका में बॉटनी डिपार्टमेंट के प्राध्यापक डॉ. अमर नाथ सिंह को टाटा स्टील ओ एम क्यू डिवीज़न द्वारा नोआमुंडी, पश्चिम सिंहभूम में आगामी 29-30 जनवरी को आयोजित होने वाले पैंतीसवें वार्षिक पुष्प सह सब्जी प्रदर्शनी में बतौर निर्णायक एवं टाटा स्टील के हित धारकों के लिए आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षण देने हेतु आमंत्रित किया गया है l डॉ. सिंह कार्यशाला में पुष्प प्रदान करने वाले स्थानीय शाक तथा झाड़ी की पहचान की विधि और खनन क्षेत्रों में इको रेस्टोरेशन या प्राकृतिक पुनरस्थापना में इन वनस्पतियों की उपयोगिता विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...