दुमका, जून 16 -- दुमका। एएन कॉलेज दुमका के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. अमर नाथ सिंह को रांची स्थित राज्य वन विभाग के मुख्यालय में संजीव कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह सदस्य सचिव, झारखण्ड जैव विविधता पर्षद द्वारा जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के लिए मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। डॉ. सिंह इको क्लब के माध्यम से संथाल परगना के सुदूर आदिवासी बहुल ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ पाठ्य सामग्री, मौसमी वस्त्र तथा स्थानीय फलदार पौधों का वितरण कर लोगों में पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं l विगत 5 जून को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.