दुमका, फरवरी 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। एएन कॉलेज दुमका के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह को टाटा स्टील ओ एम क्यू डिवीज़न द्वारा नोआमुंडी, पश्चिम सिंहभूम में हाल ही में संपन्न पैंतीसवें वार्षिक पुष्प सह सब्जी प्रदर्शनी के दौरान टाटा स्टील रॉ मेटेरियल डिवीज़न के वाईस प्रेजिडेंट संदीप कुमार द्वारा सम्मानित किया गया l डॉ. अमर नाथ टाटा स्टील के हित धारकों के लिए आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षण देने हेतु आमंत्रित किये गए थे l डॉ. सिंह ने कार्यशाला में पुष्प प्रदान करने वाले स्थानीय शाक तथा झाड़ी की पहचान की विधि और खनन क्षेत्रों में इको रेस्टोरेशन या प्राकृतिक पुनरस्थापना में इन वनस्पतियों की उपयोगिता विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया l डॉ.सिंह पिछले तीन दशकों से खनन क्षेत्रों में बंजर भूमि प्रबंधन, सघन वन क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप...