मुरादाबाद, अगस्त 20 -- दयानंद डिग्री कॉलेज में शिक्षक संघ की बैठक स्टाफ रूम में आयोजित की गई। इसमें शिक्षक संघ के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में प्रो. सुजाता कुमारी को नियुक्त किया गया। उनकी देखरेख में कॉलेज में शिक्षक संघ का सर्वसम्मति से निर्विरोध गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर डॉ. अनीता फर्स्वाण का चयन किया गया। उपाध्यक्ष पदपर डॉ. नीतू सिंह व सचिव पद की जिम्मेदारी विदुषी यादव को सौंपी गई। संयुक्त सचिव पद पर स्नेहा कुमारी व कोषाध्यक्ष के लिए डॉ. सुषमा के नाम पर मुहर लगी। कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप में डॉ. अंजली उपाध्याय, डॉ. निशा यादव, डॉ. नेमिका, डॉ. अभिलाषा वाजपेयी, डॉ. कंचन सिंह मनोनीत की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...