देहरादून, जनवरी 8 -- फोटो देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेज पटेल नगर में चल रहे एमकेपी इंटर कॉलेज के एनएसएस शिविर में यूथ रेडक्रॉस के चीफ मास्टर ट्रेनर डॉ. अनिल वर्मा को एमकेपी एनएसएस रक्तवीर सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम अधिकारी किरन सिंह ने उन्हें 155 बार रक्तदान करने के लिए शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में आयोजित तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में डॉ. वर्मा ने छात्राओं को घरेलू गैस सिलिंडर की आग बुझाने, सीपीआर देने और घायलों को सुरक्षित निकालने (रेस्क्यू) के तरीके सिखाए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल सरकार का काम नहीं है, बल्कि युवाओं को भी आगे आना चाहिए। इस दौरान राज पंवार, सिमरन शर्मा, दुर्गेश्वरी चौहान, बबली आर्य, और तनु चौधरी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...