सीतामढ़ी, अप्रैल 20 -- सीतामढ़ी। जिले में डॉ. अंबेदकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति टोला में शनिवार को विशेष विकास शिविर लगाया गया। शिविर में संबंधित समुदाय के परिवारों की समस्याओं का सुना गया तथा समाधान योग समस्याओं का संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। जिले के सभी 17 प्रखंडों के 130 टोला में प्रथम विकास शिविर का आयोजन किया गया। रुन्नीसैदपुर प्रखंड के रुन्नीसैदपुर मध्य के एक एससी-एसटी टोला में आयोजित विकास शिविर में जिला कल्याण अधिकारी सुभाष चंद्र राज कुमार ने स्वयं की उपस्थिति एससी व एसटी समुदाय के परिवारों के समस्याओं का समाधान कराया। उन्होंने बताया कि विभागीय आदेश के तहत जिले के 258 पंचायतों के 1866 टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जाना है। इसके तहत प्रत्येक शनिवार व बुधवार को शिविर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.