जमशेदपुर, सितम्बर 17 -- जमशेदपुर। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल महाविद्यालय(एल.बी.एस.एम. कॉलेज) के शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. मौसमी पाल को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीपंजय श्रीवास्तव, डॉ. संचिता भूई सेन और डॉ. अरविन्द पंडित चुने गये हैं। संघ से मिली जानकारी के मुताबिक,डॉ. पुरुषोत्तम प्रसाद को सचिव पद की जिम्मेदारी मिली है, सहसचिव के रूप में डॉ. रीतू और डॉ. स्वीकृति कार्यभार संभालेंगी। कोषाध्यक्ष का दायित्व डॉ. बिनोद कुमार निभायेंगे। इसके अलावा कार्य समिति सदस्य के रूप में डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. विनय कुमार गुप्ता, संतोष राम, डॉ. सुष्मिता धारा और डॉ. जया कच्छप को शामिल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.