पीलीभीत, जुलाई 12 -- गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती के कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य गीतम सिंह ने संस्कार भारती की जिला कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें डॉ.भरत कंचन क़ो जिलाध्यक्ष, डॉ. ऋचा वार्ष्णेय क़ो जिला महामंत्री, डॉ. नीलेश कटियार क़ो कोषाध्यक्ष एवं संजय पांडेय गौहर को संरक्षक बनाया गया है। शेमराक किरन पब्लिक स्कूल में प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गीतम सिंह ने कहा कि संस्कार भारती साहित्य एवं अनेक ललित कलाओं को बढ़ावा दे रही है। वरिष्ठ डॉ. एसके अग्रवाल ने कहा कि संस्कार भारती विविध क्षेत्रों मे भारतीय संस्कारों क़ो जीवंत रखे हुए हैं। साहित्यकार डॉ. प्रणव शास्त्री ने भी विचार रखे। अविनाश चंद्र मिश्र समेत डॉ.रश्मि चौधरी, डॉ. पीएन सक्सेना, डॉ. ममता सक्सेना, नीना मल्होत्रा,डॉ. अमिताभ अग्निहोत्र...