जौनपुर, जनवरी 9 -- बदलापुर। डॉ. प्रदीप कुमार बदलापुर के नए पशु चिकित्साधिकारी बनाए गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को ब्लॉक परिसर स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचकर कार्य भार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व तैनात चिकित्सक डॉ. धीरज गोयल का प्रमोशन होने के चलते गैर जनपद स्थानांतरण हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...