अररिया, मार्च 6 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पुन:त्रिस्तरीय पंचायती राज के विधान पार्षद डॉ. दिलीप जायसवाल के पुन: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने उन्हें बधाई दी है। भाजपा नेता दिलीप पटेल ने बताया कि डॉ. जायसवाल अपने राजनीतिक जीवन में काफी ही सुलझे हुए लोग हैं। इनके नेतृत्व में संगठन को काफी ही बल मिला है, जिसका जीता जागता उदाहरण यह है कि केंद्रीय नेतृत्व ने पुन: पटना के बापू सभागार में हजारों भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के बीच में डॉ. दिलीप जायसवाल को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं डॉ. जायसवाल को बधाई देने वालों में नगर भाजपा अध्यक्ष बिरेंद्र कुमार उर्फ मंटू साह,बिरेंद्र राय, मृत्युंजय झा,कन्हैया साह,मनोज मेहता,आदित्य बिक्रम आद...