किशनगंज, फरवरी 15 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया निज डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, अर्राबारी, किशनगंज में "ड्रैगन फ्रूट के वैज्ञानिक खेती" विषय पर आयोजित पाँच-दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। यह कार्यक्रम आत्मा, वैशाली के प्रायोजन से आयोजित किया गया। समापन सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के डॉ. के सत्यनारायण, सह-अधिष्ठाता एवं प्राचार्य, डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय ने की। उन्होंने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने-अपने क्षेत्र में लागू करने और अन्य किसानों तक प्रसारित करने की सलाह दी। इस अवसर पर डॉ. बीरेन्द्र प्रसाद, एसो. प्रोफेसर व वरीय वैज्ञानिक एवं महाविद्यालय के वैज्ञानिक-शिक्षकगण तथा आत्मा के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने ड्रैगन-फ्रूट की खेती को बिहार में उद्यानिकी विका...