वाराणसी, जनवरी 25 -- वाराणसी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी द्वारा 'कर्तव्य बोध पखवारा' का आयोजन किया गया। इस मौके पर वसंत कन्या महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के डॉ.आरपी सोनकर को 'युवा शक्ति अवार्ड' से लगातार दूसरी बार सम्मानित किया गया। डॉ. सोनकर को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान विशेष रूप से उनके द्वारा लिखित उनकी दूसरी पुस्तक 'आसमान मेरा है: अ बुक ऑफ काम्प्लीट मोटिवेशन' के लिए प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...