जौनपुर, फरवरी 15 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत क्षेत्र के ग्राम पनिहर में स्थित पोखरे के पास भिटे की जमीन पर शुक्रवार देर रात कुछ ग्रामीणों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया। वहीं तीन दशक से अधिक समय से भिटे पर बसे सुनील कुमार ने ज़ब प्रतिमा रखने का विरोध किया तब ग्रामीण उग्र हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और प्रतिमा स्थापना को रुकवा दिया। अनुसूचित बस्ती के कुछ लोग देर रात प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी में जुटे थे। मामला संवेदनशील होने की आशंका पर पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और बिना प्रशासनिक अनुमति प्रतिमा स्थापित न करने की हिदायत दी। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर हलचल की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि संबंधित भीटे की जमीन को लेकर पहले से भ...