गया, दिसम्बर 3 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. सुजीत कुमार, भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के नव गठित हिन्दी सलाहकार समिति की नई दिल्ली में आयोजित पहली बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में मंत्रालय के अधीन सभी अनुषंगी विभागों के सचिव के साथ सलाहकार समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मंत्रालय में हिन्दी में कामकाज को कैसे और बेहतर बनाया जाए इस पर अपने सुझाव दिए। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि डॉ. सुजीत को तीन वर्षों के लिए 2025 से 2028 तक मंत्रालय में हिन्दी में कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सुझाव देने के लिए मनोनित किया गया। ज्ञात हो डॉ. सुजीत पहले भी तीन वर्षों के लिए 2022 से 2025 तक इस समिति के सदस्य थे ...