सहारनपुर, जून 30 -- सहारनपुर रविवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सभागार में उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया। जिसमें चुनाव अधिकारी आरपी सिंह ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज रविंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया, जबकि अमरेश सिंह भदौरिया महासचिव पद पर निर्वाचित हुए। विधायक राकेश प्रताप सिंह और रामेश्वर दत्त ओझा को उपाध्यक्ष बनाया। अरविंद शुक्ला को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. संदीप गुप्ता और सुभाष यादव को संयुक्त सचिव के रूप में चुना गया। बैठक में संघ से जुड़े अनेक सदस्य और खिलाड़ी उपस्थित रहे। निर्विरोध निर्वाचन से संघ में एकजुटता और समन्वय की भावना दिखाई दी। नए पदाधिकारियों ने वॉलीबॉल के विकास और खिलाड़ियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.