दुमका, मई 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। एसपी कॉलेज के शिक्षक डॉ शंभू कुमार ने झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय सहित क्षेत्र की अनेक ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक स्थिति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर कुलाधिपति द्वारा सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय को एक स्थायी कुलपति नियुक्त करने के निर्णय का स्वागत किया और इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। वार्ता के दौरान विश्वविद्यालय की गुणवत्ता सुधार, आधारभूत संरचनाओं के विकास और छात्रों की समस्याओं के समाधान पर भी बल दिया गया। यह बैठक उच्च शिक्षा और क्षेत्रीय विकास के संदर्भ में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.