पूर्णिया, दिसम्बर 19 -- रानीपतरा/संवाद सूत्र। बिना दवा के शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक कर इलाज की नई-नई तकनीकों के विकास हेतु पूर्णिया के डॉ वीरेश कुमार को आचार्य चरक चिकित्सा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। वहीं गोविंद मेटाबॉलिक अस्पताल को बेस्ट मेटाबॉलिक अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के अवार्ड से बिहार मेडिकल सबमिट 2025 कार्यक्रम में बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम संसाधन विभाग के संजय टाइगर उपस्थित थे। पूर्णिया के डॉ वीरेश कुमार को इससे पहले भी आचार्य चरक चिकित्सा सम्मान 2024 से नवाजा जा चुका है। वहीं 2018 में चिकित्सा रत्न अवार्ड, 2019 में इंडियन एचीवर्स अवार्ड तथा 2021 में नेशनल हेल्थ एक्सीलेंट अवार्ड से नवाजा जा चुका है। आचार्य चरक चिकित्सा सम्मान 2025 बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम...