बोकारो, मई 28 -- गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने बोकारो जिले में करीब चार माह से उप विकास आयुक्त (डीडीसी) का पद खाली रहने पर राज्य सरकार की जहां आलोचना की है, वहीं कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया है। कहा कि डीडीसी किसी जिला का महत्वपूर्ण पदाधिकारी होता है। डीडीसी पंचायत व जिला परिषद को सीधे तौर पर देखता है या यूं कहा जाय कि डीडीसी इन दोनों का हेड होता है। डीडीसी पर जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन व कार्यों को पूरा कराने की जिम्मेदारी व जवाबदेही रहती है। मनरेगा तो डीडीसी के नियंत्रण में ही रहता है। डीडीसी के नहीं रहने से विकास योजनाओं का क्या हाल होगा, यह आसानी से समझा जा सकता है। कहा कि ऐसा नहीं कि राज्य सरकार को बोकारो जिले में डीडीसी के नहीं रहने जानकारी नहीं है। सब कुछ जानते-समझते हुए राज्य सरकार जान-बूझकर अनजान बनी है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.