बोकारो, फरवरी 1 -- डॉ राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर 9 रानीपोखर में शनिवार को दसवीं कक्षा के छात्रों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नौंवी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने दसवीं कक्षा के छात्रों का स्वागत तिलक लगाकर किया। इसके बाद दसवीं कक्षा के छात्रों के स्वागत में नौंवी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार ने कहा आज का दिन विदाई का नहीं बल्कि शिक्षकों से आर्शिवाद लेने का दिवस है। छात्र अपनी प्रतिभा की बदौलत एक अच्छा इंशान बनकर समाज की सेवा करनी होगी। समारोह में मिस्टर फेयरवेल में अभय पाण्डे व मिस फेयरवेल जरीन बनी। मिस्टर टॉपर में खुश मोहम्मद व सुमन झा बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...