बोकारो, जुलाई 22 -- डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर 9 रानी पोखर में सोमवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया l इस अवसर पर स्कूल की सभी शिक्षिका ने एक समान हरा रंग की साड़ी पहनकर शामिल हुई lइस अवसर पर उपस्थित सभी महिला शिक्षिका के बीच में विभिन्न खेल प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l जिसमें महिला शिक्षकों ने मेंहदी लगाओं प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया l सावन महोत्सव के अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने संगीत की धुन पर समूह नृत्य किया lजिसके कारण स्कूल का पूरा माहौल सावनमय हो गया l स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार ने इस अवसर पर उपस्थित सभी महिला शिक्षकों को सावन महोत्सव की बधाई दी l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.