धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद के धैया चनचनी कॉलोनी हवेली अपार्टमेंट निवासी प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ मिहिर कुमार झा को किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। नावाडीह बिरसा मुंडा के पास स्थित क्लीनिक 'किडनी केयर' की आईसीयू के बगल में धमकी भरा पत्र चिपका कर अज्ञात अपराधी ने यह धमकी दी है। डॉ मिहिर ने मामले की शिकायत सोमवार की देर रात धनबाद थाना में की। उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को दिए आवेदन में डॉ मिहिर ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे धमकी भरा पत्र किसी ने उनके क्लीनिक की आईसीयू के बगल में चिपका दिया। उनके स्टाफ असलम ने यह पत्र देखा तो उसने उनकी पत्नी को व्हाट्सएप पर पत्र की तस्वीर भेजी। भागे-भागे पति-पत्नी क्लीनिक पहुंचे। डॉ मिहिर ने आशंका जताई है कि रंगदारी के लिए किसी ने उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.