मुंगेर, अप्रैल 26 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने आरडी एंड डीजे कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डा. मंजू कुमारी का स्थानांतरण महिला कॉलेज, खगड़िया कर दिया है। साथ ही उन्हें कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। जिसे लेकर शुक्रवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार के निर्देश पर कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। वहीं महिला कॉलेज खगड़िया के निर्वतमान प्रभारी प्राचार्य डा. मनोज कुमार मंडल को आरडी एंड डीजे कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले आरडी एंड डीजे कॉलेज के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. रंजना सिंह को विश्वविद्यालय ने राजकीय महिला कॉलेज, जमुई में स्थानांतरित कर दिया। साथ ही उन्हें वहां का प्रभारी प्राचार्य बना दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.