कोडरमा, दिसम्बर 6 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर दलित शोषण मुक्ति मंच द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ अम्बेडकर ने भारत के दलित, पिछड़े, गरीब, महिलाएँ और अल्पसंख्यकों को संविधान में जो अधिकार दिए, उनकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। अध्यक्षता दिनेश रविदास ने की और संचालन जिला सचिव दिनेश रविदास ने संभाला। कार्यक्रम में झारखंड राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव असीम सरकार, सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान, जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, वार्ड पार्षद संतोष चन्द्रवंशी, बालेश्वर राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...