मधुबनी, दिसम्बर 6 -- मधेपुर/झंझारपुर, निसं/निप्र।बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को आंबेडकर विचार मंच तथा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में झंझारपुर अनुमंडल कार्यालय के पास स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा की साफ-सफाई की गई। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।माल्यार्पण के बाद भीमवादियों ने संविधान के शिल्पकार डॉ आंबेडकर तथा संविधान जिंदाबाद के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर युग पुरुष थे। अधिवक्ता बलराम साहु ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व पर ताउम्र जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर युग पुरुष थे। मौके पर अधिवक्ता बलराम साहु, डॉ अरुण कुमार, डॉ चंद्रशेखर, डा राम नरेश पासवान, संतोष राम, दुखी राम सहि...