सहरसा, फरवरी 25 -- सहरसा। सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षक डॉ संजय कुमार सिंह महाविद्यालय परीक्षा नियंत्रक एवं डॉ अनिरुद्ध कुमर सहायक परीक्षा नियंत्रक के सेवानिवृत्ति की तिथि नजदीक होने के कारण दोनों शिक्षकों के द्वारा आवेदन के आलोक में गठित परीक्षा समिति को भंग कर महाविद्यालय में नई परीक्षा समिति का गठन किया गया। ‌महाविद्यालय परीक्षा नियंत्रक के रूप में डॉ प्रमोद कुमार सिंह सहायक प्रोफेसर एवं सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ वलीऊल आलम को बनाया गया सहायक के रूप में संजय कुमार सिंह वाणिज्य अनुदेशक एवं चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के रूप में बबन सिंह, परशुराम सिंह को नियुक्त किया गया नए परीक्षा समिति के बनने पर बधाई देने वालों में शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सचिव रंजय कुमार सिंह, बीसीए कोऑर्डिनेटर निरपेंद्र कुमार स...