धनबाद, अक्टूबर 9 -- धनबाद। बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में डॉ पुष्पा कुमारी को पुनः छात्र कल्याण डीन (डीएसडब्ल्यू) नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। कुलपति प्रोफेसर डॉ राम कुमार सिंह ने उन्हें झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2000 के तहत यह जिम्मेदारी दी है। डॉ पुष्पा कुमारी अर्थशास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनकी यह पुनर्नियुक्ति 10 अक्तूबर 2025 से प्रभावी होगी और अधिकतम दो वर्षों की अवधि या सेवानिवृत्ति तिथि, जो भी पहले हो तक मान्य रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...