बोकारो, सितम्बर 7 -- शनिवार को उत्तरी क्षेत्र बसंती मोड़ सेक्टर-9 में डॉ तारकेश्वर महतो के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी स्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर पी नैयर का स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस पार्टी के विचारों से प्रेरित होकर व डॉ पी नैयर पर विश्वास जताते हुए स्वास्थ्य विभाग जुड़े और कांग्रेस पार्टी की नीति-सिद्धांतों का संकल्प लिया। डॉ पी नैयर ने कहा कांग्रेस सभी वर्ग समुदाय को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के कुशल नेतृत्व से पार्टी संगठन काफी मजबूत हुई है। पार्टी में शामिल होने वालों में केके सिंह, डॉ. अरविंद पांडे, डॉ. परमानंद, अनवर शाह, अंजलि सोरेन, अरविंद मिश्रा, मुस्तकीम अंसारी, लखन राम गोराई आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...