लातेहार, अक्टूबर 13 -- लातेहार,प्रतिनिधि। कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में झारखंड शैक्षिक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पद की डॉ ओमप्रकाश पासवान को दिलायी गयी। यह शपथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश द्वारा दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा शैक्षिक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ प्रसाद पासवान ने डॉ ओम प्रकाश पासवान को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा शिक्षा समाज की रीढ़ है। झारखंड के शैक्षिक विकास में डॉ ओमप्रकाश पासवान जैसे अनुभवी शिक्षाविदों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उनके नेतृत्व में शैक्षिक कांग्रेस नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। शैक्षिक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ प्रसाद पासवान ने भी डॉ ओमप्रकाश पासवान की निष्ठा, कार्य कुशलता और समर्पण के लिए उनकी सराहना की।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.