खगडि़या, फरवरी 23 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के गोगरी प्रखंड अन्तर्गत बन्नी में रविवार को होम्यापैथ मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की आयोजित बैठक में डॉ नरेश कुमार मालाकार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। वही बने होम्यापैथ मेडिकल एसोसिएशन उपाध्यक्ष डॉ सिम्मी कुमारी को व डॉ राजेश कुमार सिंह को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा उपसचिव डॉ मुरारी यादव, कोषाध्यक्ष डॉ मदन सिंह तथा संगठन सचिव सह मीडिया प्रभारी डॉ अशोक कुमार को चुना गया। वही बैठक में आगामी 12 अप्रैल को हैनिमैन जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर डॉ रामलोचन सिंह, डॉ ओमप्रकाश, डॉ विकास, डॉ राजकिशेर वर्मा, डॉ अविनाश कुमार, डॉ शंकर प्रसाद सिंह, डॉ अजय कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.