गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का सालाना कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। मतगणना के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया के प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र देव को प्रेसिडेंट इलेक्ट घोषित किया गया। वह लगातार तीसरे वर्ष इस पद के लिए चुनावी मैदान में थे। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. भारतेंदु जैन और उपाध्यक्ष के दूसरे पद पर डॉ. महेंद्र गुप्ता चुने गए। ट्रेजरार पद पर डॉ. डीके भागवानी विजेता घोषित हुए। आईएमए के चुनाव अधिकारी डॉ. वीएन अग्रवाल, डॉ. बीबी गुप्ता और डॉ. जेपी जायसवाल ने बताया कि रविवार को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक सीतापुर आई हॉस्पिटल में मतदान हुआ। इसमें 57 सदस्यों ने पोस्टल बैलट के जरिए मतदान किया। जबकि 651 सदस्यों ने केंद्र पर आकर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। हर पद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.