रांची, जनवरी 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्यपाल सचिवालय, झारखंड की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार डॉ डीके सिंह को सौंपा गया है। डॉ सिंह वर्तमान में झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी), रांची के कुलपति हैं और इसके साथ ही वे रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के रूप में भी कार्यरत हैं। अधिसूचना में बताया गया है कि दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त, जो डीएसपीएमयू के प्रभारी कुलपति थे, के 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने के बाद यह अंतरिम व्यवस्था की गई है। इसके तहत डॉ डीके सिंह को अगले आदेश तक डीएसपीएमयू के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, ताकि विश्वविद्यालय के नियमित शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहें। अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.