कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता बालरोग अकादमी कानपुर की नई कार्यकारिणी 2026 के लिए गठित की गई। डॉ. जेके गुप्ता को अध्यक्ष, डॉ. शैलेन्द्र गौतम को सचिव बनाया गया। डॉ. जया अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, डॉ. सुबोध बाजपेई व डॉ. आशीष श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. जेके गुप्ता ने बताया कि अकादमी के उद्देश्यों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। बच्चों के स्वास्थ्य और जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...