शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि डॉ रश्मि कनौजिया और डॉ संचिता ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। प्रशासक अवधेश वर्मा ने चुनौतियों से सीख लेने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य अवनीश कुमार सिंह ने सकारात्मक सोच को सफलता का आधार बताया। समारोह में नैतिक मौर्य को मिस्टर फेयरवेल और वेदिका गोस्वामी को मिस फेयरवेल चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...